मुंबई, 8 नवंबर। प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने रियाज की झलक दिखा रही हैं। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इंस्टाग्राम पर श्रेया ने लिखा, "मेरे फैंस को पता है कि हम जल्द ही कुछ खास पेश करने वाले हैं। मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्सुक हूं, लेकिन फिलहाल, मैं केवल हमारी तैयारियों की कुछ झलकियां ही दिखा सकती हूं।"
उनकी इस पोस्ट ने फैंस में उत्साह भर दिया है, और अब सभी उस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
श्रेया ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया।
उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। शायद बहुत से लोग नहीं जानते कि अमेरिका में 26 जून को 'श्रेया घोषाल दिवस' मनाया जाता है।
गायिका ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 1996 में 12 साल की उम्र में की थी, जब उन्होंने 'सारेगामा' के चिल्ड्रन स्पेशल में भाग लिया था और अपनी गायिकी से ट्रॉफी जीती थी।
उन्हें 2003 में फिल्म 'देवदास' के गाने 'बैरी पिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, और तब से वह भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे सफल गायिकाओं में से एक बन गई हैं। उनके नाम पर पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार भी हैं।
श्रेया के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय एक इंजीनियर हैं। शादी के बाद, श्रेया अपने पति के साथ मुंबई के सांताक्रुज में एक शानदार अपार्टमेंट में रहने लगी हैं, जबकि उनके माता-पिता उनके भाई सौम्यदीप के साथ रहते हैं।
You may also like

रवि किशन के साथ तेज प्रताप यादव तो खेसारी से मनोज तिवारी की मुलाकात, देख तमाशा पॉलिटिक्स का!

पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान की बातचीत नाकाम, तालिबान सरकार ने दी ये चेतावनी

Success Story: 5 करोड़ की नौकरी को मारी लात, स्टैनफोर्ड का पीएचडी ऑफर भी छोड़ा, अब ऐसा किया काम कि हिल गई दुनिया

Weekend Ka Vaar Promo: तान्या और फरहाना पर निकला घरवालों का गुस्सा, डबल एविक्शन से उड़े होश, गौरव भी शॉक में

अमेरिका और रूस में परमाणु हथियारों की नई रेस! लावरोव बोले- पुतिन के आदेश के बाद न्यूक्लियर टेस्ट पर काम शुरू